'बीते 10 वर्षों में पकड़ा गया 1.65 लाख करोड़ का ड्रग्स', ANTF के सम्मेलन में बोले गृह मंत्री अमित शाह
Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान गृह मंत्री शाह…

Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के प्रमुखों के दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया. इस दौरान गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2019 से हमने संस्थागत लड़ाई को मजबूती देने की शुरुआत की. उसके बाद प्राथमिक तैयारी मे एक दो साल जाने के बाद इस सम्मेलन की शुरुआत हुई है.
'साथ मिलकर सिद्ध होगा नशा मुक्त भारत का संकल्प'
गृह मंत्री शाह ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ हमारी लड़ाई और पीएम मोदी का नशा मुक्ति भारत का संकल्प तभी सफल हो सकता है जब इस लड़ाई को एनसीबी और गृह मंत्रालय नहीं बल्कि इस काम से जुड़े सभी विभाग और एंटी नारकोटिक्स की पूरी टीम इस संकल्प को अपना संकल्प बनाएं. तभी नशा मुक्त भारत का संकल्प सिद्ध हो सकता है.
युवा पीढ़ी को ड्रग्स से बचाना बहुत जरूरी- गृह मंत्री शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, पीएम मोदी ने 2047 में भारत को विकसित करने का लक्ष्य तय किया है. ऐसा भारत जो पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में पूरी तरह से विकसित हो. ऐसा भारत जिसकी सुरक्षा की दीवारें इतनी अभेद होंगी, जिन्हें लांघने की कोई कल्पना भी न कर सके. गृह मंत्री ने कहा कि अगर ऐसे भारत का निर्माण करना है तो हमारी युवा पीढ़ी को ड्रग्स से बचाना बहुत जरूरी है.
ड्रग्स की सप्लाई करने वाले क्षेत्र हमारे नजदीक- गृह मंत्री
शाह ने कहा कि किसी भी राज्य की तरक्की की नींव उस देश की युवा पीढ़ी ही होती है. अगर हमारी आने वाली नस्लें ही खोखली हो जाएंगी तो देश खोखला हो जाएगा. दुनिया में ऐसे कई उदाहरण हैं. गृह मंत्री शाह ने कहा कि दिन क्षेत्रों से ड्रग्स की सबसे ज्यादा सप्लाई होती है वे क्षेत्र हमारे नजदीक है. हमारी आबादी इतनी बड़ी है, युवा भी भारी संख्या में हैं. अगर एक सीमा से ज्यादा ये बढ़ जाता है तो इससे उभरने में हमें लंबा समय लगेगा.
पिछले दस वर्षों में पकड़ा गया 1.65 लाख करोड़ का ड्रग्स
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देशभर के लगभग 372 जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान चल रहा है. दस करोड़ लोग और तीन लाख शैक्षणिक संस्थान इसके साथ जुड़े हुए हैं. गृह मंत्री ने कहा कि ये भी पर्याप्त नहीं है इसे सभी जिलों में चलाया जाना चाहिए और सभी शैक्षणिक संस्थानों तक हमारी पहुंच होनी चाहिए. शाह ने कहा कि 2004 से 2013 तक ड्रग्स की मात्रा देश में 26 लाख थी. 2014 से 2025 तक एक करोड़ ग्राम से ज्यादा ड्रग्स हमने पकड़ी है. शाह ने कहा कि इससे पता चलता है कि कोशिश करते हैं सफलता मिलती है जो चार गुना बड़ी है. गृह मंत्री शाह ने कहा कि तब 10 साल में 40 हजार करोड़ रुपये का ड्रग्स पकड़ा गया, लेकिन बीते 10 वर्षों में एक लाख 65 हजार करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग्स पकड़ा गया.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
