द इंडियन व्यू

बीएफडब्ल्यू विश्व चैंपियनशिप में उन्नति हुड्डा ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने नई दिल्ली में जारी बीएफडब्ल्यू विश्व चैंपियनशिप-2026 में मंगलवार को जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। महिला एकल के पहले दौर में उन्नति ने म्यांमार की थेट हार थुजार…

Ragwendra P Singh
August 18, 2026
2 min read
बीएफडब्ल्यू विश्व चैंपियनशिप में उन्नति हुड्डा ने जीत के साथ की अपने अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने नई दिल्ली में जारी बीएफडब्ल्यू विश्व चैंपियनशिप-2026 में मंगलवार को जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। महिला एकल के पहले दौर में उन्नति ने म्यांमार की थेट हार थुजार को सीधे गेमों में 22-20, 21-16 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और कोई भी खिलाड़ी स्पष्ट बढ़त नहीं बना सकी। उन्नति ने 21 मिनट के संघर्ष के बाद पहला गेम 22-20 से अपने नाम किया। कोर्ट बदलने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपने खेल की गति बढ़ा दी। उन्होंने आक्रामक शुरुआत करते हुए 11-1 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। म्यांमार की खिलाड़ी ने इसके बाद वापसी की कोशिश करते हुए अंतर को 16-20 तक कम किया, लेकिन उन्नति ने धैर्य बनाए रखा और लगातार दो गेमों में मुकाबला जीत लिया।दूसरे दौर में उन्नति का सामना कनाडा की 13वीं वरीयता प्राप्त मिशेल ली से होगा। मिशेल ली ने पहले दौर में चीनी ताइपे की पी. चिउ को 22-20, 21-12 से हराया।रोहन कपूर और रुथविका गड्डे का अभियान खत्मइस बीच, रोहन कपूर और रुथविका गड्डे की जोड़ी को मिश्रित युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। कनाडा के जोनाथन लाई और क्रिस्टल लाई ने भारतीय जोड़ी को एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 19-21, 21-17 से हराया। इसके साथ ही रोहन और रुथविका का विश्व चैंपियनशिप अभियान समाप्त हो गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।