द इंडियन व्यू

बिहार विस चुनावः सीट बंटवारे पर एनडीए की बैठक, नड्डा से मिले मांझी

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। शनिवार सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठकों का दौर चलता रहा।…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
बिहार विस चुनावः सीट बंटवारे पर एनडीए की बैठक, नड्डा से मिले मांझी

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। शनिवार सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठकों का दौर चलता रहा। सुबह भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित बिहार के कई नेता मौजूद रहे। इसके साथ एनडीए में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए सहयोगी दलों से भी मुलाकात होती रही। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने दोपहर को जेपी नड्डा से मुलाकात की। माना जा रहा है कि आज शाम तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

नड्डा के घर पर बैठक से पहले शनिवार को मीडिया से बात करते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए बहुत पहले ही अडिग एकजुटता के साथ आगे बढ़ चुका है।

शाम तक सबकुछ फाइनल हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि बिहार एनडीए के सारे नेता आज दिल्ली में मौजूद हैं। जेपी नड्डा के घर पर आज बिहार कोर ग्रुप की बैठक हो रही है। जीतनराम मांझी के साथ उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग पासवान भी दिल्ली में मंथन कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन करने का आखिरी दिन 17 अक्टूबर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…