द इंडियन व्यू

बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के संघर्ष को बताया प्रेरणा

नई दिल्ली/पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में यात्रा शुरू करने से पहले माउंटेन मैन दशरथ मांझी को याद किया है। राहुल गांधी ने रविवार को माउंटेन मैन दशरथ मांझी को उनकी पुण्यतिथि पर…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
3 min read
बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के संघर्ष को बताया प्रेरणा

नई दिल्ली/पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार में यात्रा शुरू करने से पहले माउंटेन मैन दशरथ मांझी को याद किया है। राहुल गांधी ने रविवार को माउंटेन मैन दशरथ मांझी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका संघर्ष हमें याद दिलाता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका संघर्ष हमें याद दिलाता है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। जो ठान लिया उसे पूरा करने की उनकी जिद और जज्बा हम सबको हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

राहुल गांधी के उन्हीं शब्दों को राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दोहराया है। उन्होंने राहुल गांधी की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि दी।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने भी दशरथ मांझी को याद किया है। उन्होंने लिखा, माउंटेन मैन दशरथ मांझी को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन और श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। अपने अटूट संकल्प, अथक परिश्रम और अजेय साहस से मांझी ने वह कार्य संभव कर दिखाया, जिसे असंभव माना जाता था। अकेले दम पर उन्होंने विशाल पर्वत का सीना चीरकर इंसानियत के लिए राह बनाई। यह संदेश दिया कि जब इरादे लौहे जैसे हों, तो कोई भी बाधा टिक नहीं सकती। उनका जीवन हम सबके लिए संघर्ष और समर्पण की जीवंत मिसाल है।

उन्होंने आगे लिखा, रविवार को, राहुल गांधी के नेतृत्व में जब हम वोटर अधिकार यात्रा के माध्यम से बिहार के 8 करोड़ मतदाताओं के हक की लड़ाई लड़ने निकल रहे हैं, तो मैं मांझी जी के चरणों में शीश नवाकर संकल्प लेता हूं कि इस संघर्ष को अंत तक पहुंचाऊंगा। जिस प्रकार मांझी ने पत्थरों के पहाड़ को काटकर राह बनाई थी, उसी प्रकार हम कांग्रेसजन तानाशाही के अहंकार को तोड़कर लोकतंत्र की सच्ची राह बनाएंगे। यह लड़ाई कठिन अवश्य है, पर सत्य और साहस के आगे बड़े से बड़े पहाड़ को भी झुकना पड़ता है।

राजेश राम ने अंत में लिखा, महानायक मांझी की पुण्यतिथि पर मैं अपने सभी बिहारवासी- दलित, पिछड़े, आदिवासी, वंचित, महिला, अल्पसंख्यक और युवा साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आपके हक और अधिकार की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्षरत रहेगी और आपके अधिकारों को पुनः स्थापित कर नया इतिहास रचेगी।

गौरतलब है कि राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार में वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 का पूरा सफर होगा। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…