बिहार में मतदान के बीच कांग्रेस नेताओं की अपील, कहा- दलित पिछड़ों और कमजोरों को न्याय दिलाने का समय
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सभी नागरिकों से…

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की।खरगे ने एक्स पर लिखा कि लोकतंत्र की जन्मस्थली बिहार ने पहले चरण में यह दिखा दिया कि मतदाता परिवर्तन के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने सगे-संबंधियों, साथियों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। खरगे ने कहा कि बिहार को आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय और समानता से भरपूर ‘मॉडल’ की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों से राज्य में अवसरवादी, भ्रष्टाचार युक्त और गरीब-वंचित विरोधी सरकार रही है और अब परिवर्तन का समय आ गया है।खरगे ने कहा कि दलित, महादलित, पिछड़े, अति-पिछड़े, आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक वर्गों को न्याय दिलाने का समय आ चुका है। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, किसानों को उनके अधिकार और सभी के लिए जन-कल्याण का नया अध्याय शुरू करने का अवसर मिला है। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से इस लोकतांत्रिक उत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर कहा कि बिहार के सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने लिखा कि नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट करना आवश्यक है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ऐसी सरकार बनाएं जो समर्पित होकर जनता के लिए काम करे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
