बिहार में मतदाता सत्यापन का पहला चरण पूरा, एक अगस्त से कर सकेंगे दावा-आपत्ति
नई दिल्ली : बिहार में 24 जून से 25 जुलाई तक चलाए गए मतदाता सत्यापन अभियान (एसआईआर) के पहले चरण में 7.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म जमा कराये हैं। अब 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है।…

नई दिल्ली : बिहार में 24 जून से 25 जुलाई तक चलाए गए मतदाता सत्यापन अभियान (एसआईआर) के पहले चरण में 7.24 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म जमा कराये हैं। अब 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है।
चुनाव आयोग ने रविवार को एक बयान में बताया कि बिहार में 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 91.8 प्रतिशत से अधिक ने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा किये हैं। इस कार्य में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी, 243 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, 2,976 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, 77,895 मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ, स्वयंसेवक तथा सभी 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के 1.60 लाख से अधिक बूथ स्तर एजेंट (बीएलए) शामिल रहे।
पहले चरण के दौरान बिहार के प्रत्येक मतदाता को घर जाकर बीएलओ ने फॉर्म वितरित किए और फिर भरे हुए फॉर्म एकत्र किए गए। इसके अतिरिक्त 29 लाख से अधिक फॉर्म ऑनलाइन भरे या डाउनलोड किए गए। चुनाव आयोग ने विशेष रूप से शहरी मतदाताओं, नवयुवकों और अस्थायी प्रवासियों पर ध्यान केंद्रित किया। राज्य के सभी 261 नगरीय निकायों की 5,683 वार्डों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। साथ ही 1 जुलाई को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 1 अगस्त से 1 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
आयोग का कहना है कि उसकी ओर से राजनीतिक दलों को मृतक, स्थानांतरित या अनुपलब्ध मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई है। इससे वे क्षेत्रीय सत्यापन कर सकते हैं। 10.2 करोड़ से अधिक एसएमएस भी भेजे गए, जिससे फॉर्म की प्राप्ति की पुष्टि मतदाताओं को मिल सके। चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाली मसौदा मतदाता सूची से किसी नाम को हटाने के लिए स्पष्टीकरण युक्त आदेश अनिवार्य होगा। ऐसे किसी निर्णय से असहमति होने पर मतदाता जिलाधिकारी या मुख्य निर्वाचन अधिकारी से अपील कर सकते हैं।
आयोग के मुताबिक बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य कमजोर वर्गीय की सहायता के लिए विशेष स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं। वे सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने में उनकी मदद करेंगे। इसके अलावा 1 अगस्त से शुरू हो रहे दावे-आपत्तियों के चरण में फॉर्म भरने, अपील करने और सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
