बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए कांग्रेस ने जिलास्तर पर कॉर्डिनेटर नियुक्त किए
नई दिल्ली/पटना : कांग्रेस पार्टी ने बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के लिए कॉर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने 25 जिलों के लिए कॉर्डिनेटरों की सूची जारी की। 17 अगस्त से कांग्रेस पार्टी की बिहार में…

नई दिल्ली/पटना : कांग्रेस पार्टी ने बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा के लिए कॉर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने 25 जिलों के लिए कॉर्डिनेटरों की सूची जारी की। 17 अगस्त से कांग्रेस पार्टी की बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा शुरू होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को कॉर्डिनेटरों की सूची जारी की। उन्होंने प्रेस रिलीज में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) ने बिहार मतदाता अधिकार यात्रा के लिए जिला/यात्रा कॉर्डिनेटर की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
कांग्रेस ने रोहतास जिले में अजय राय उर्फ रामकिशन ओझा, औरंगाबाद में धीरज गुर्जर, गया में कमलेश्वर पटेल, नवादा और नालंदा में विधायक दिनेश गुर्जर, शेखपुरा में संजय कपूर, जमुई में कुलदीप इंदौरा, लखीसराय में सत्य नारायण पटेल, मुंगेर में नीलांशु चतुर्वेदी, भागलपुर में सांसद अशोक सिंह, कटिहार में भजन लाल जाटव, पूर्णिया में रामपाल जाट, अररिया में नदीम जावेद, सुपौल में वीरेंद्र राठौर, मधुबनी में विधायक शीशपाल सिंह, दरभंगा में अनिल चौधरी, मुजफ्फपुर में कुलदीप वत्स, सीतामढ़ी में असलम शेख, मोतिहारी में काजी निजामुद्दीन, वेस्ट चंपारण में सांसद तनुज पूनिया, गोपालगंज में प्रियाव्रत सिंह,सीवान में राजेश ठाकुर, छपरा में सचिन यादव, आरा में विधायक कुमार जय मंगल और पटना में अविनाश पांडेय, सचेत बंटी और चेतन चौहान को नियुक्त किया है।
कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश राम के मुताबिक, 17 अगस्त को रोहतास से राहुल गांधी के नेतृत्व में मतदाता अधिकार यात्रा शुरू होगी। सोमवार को यात्रा की तैयारियों को लेकर राजेश राम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह यात्रा लोकतंत्र की रक्षा, जनता के वोट की ताक़त और संविधान की गरिमा को बचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
