बिहार चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पांच नामों का ऐलान
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची के साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 53 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।दूसरी सूची…

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची के साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 53 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।दूसरी सूची में जिन नेताओं को टिकट मिला है, उनमें नरकटियागंज से शाश्वत केदार पांडे, किशनगंज से मोहम्मद कमरुल हुडा, पूर्णिया से जितेंद्र यादव, गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव और कस्बा से मोहम्मद इरफान आलम का नाम शामिल है।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। दूसरी सूची में तीन मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिला है, जबकि पहली सूची में चार मुस्लिमों को मौका दिया गया था। इस तरह पार्टी अब तक सात मुस्लिम उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
