बिहार चुनावों में बंपर जीत के बाद जेपी नड्डा के घर रात्रि भोज, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
नई दिल्ली : बिहार चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली सफलता के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बिहार जीत में अहम भूमिका…

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली सफलता के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में बिहार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले नेता शामिल हुए। खासतौर पर गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार इस भोज में कई राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। गृह मंत्री ने सभी नेताओं को जीत की बधाई देते हुए आगे के चुनावों में जुट जाने को कहा।इस बैठक में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, मोहित बेनीवाल, बिहार क्षेत्रिय संगठन मंत्री नागेंद्र, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। इनके अलावा भाजपा के महासचिव तरुण चुग, दुष्यंत गौतम, विजय सिन्हा, नरोत्तम मिश्रा, सिद्धार्थनाथ सिंह, नित्यानंद राय, के साथ अन्य राज्यों के नेताओं को भी बुलाया गया।बैठक के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के सरकारी आवास पर आयोजित "अभिनन्दन समारोह" में सम्मिलित हुआ।समारोह के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष जी का संगठन की कार्यशैली, भविष्य की राष्ट्रीय रणनीति तथा आने वाले समय में जनकल्याण केंद्रित अभियानों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ जुड़े सभी गणमान्य जन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। सबके समर्पित प्रयास, अनुशासन और एकजुट कार्यशैली से ही संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और अपने लक्ष्यों की ओर तेज गति से अग्रसर है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
