बिहार के राजगीर में पहली बार होगा महिला कबड्डी विश्व कप
बिहार में दूसरी और राजगीर में पहली बार महिला कबड्डी विश्व कप की मेजबानी पर मुहर लग गयी है। पाटलिपुत्र खेल परिसर में शनिवार को विश्वकप के आयोजन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। साभार : गूगल एमेच्योर कबड्डी…

बिहार में दूसरी और राजगीर में पहली बार महिला कबड्डी विश्व कप की मेजबानी पर मुहर लग गयी है। पाटलिपुत्र खेल परिसर में शनिवार को विश्वकप के आयोजन को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने इसपर हस्ताक्षर किया। इस दौरान भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनाली विष्णु और उपकप्तान पुष्पा राणा मौजूद रहीं।
रवींद्रण शंकरण ने बोला कि बिहार में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन 1 से 10 जून तक राजगीर खेल परिसर के इनडोर हॉल में होगा। इससे पहले 2012 में पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन हुआ था।
प्रतियोगिता में भारत, ईरान, बांग्लादेश, नेपाल , थाईलैंड, हालैंड, जापान, पोलैंड, अर्जेंटीना, हंगरी, जर्मनी, केन्या, युगांडा की टीम भाग लेगी। दर्शकों के लिए मैच निःशुल्क होंगे, मगर टिकट (पास) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर प्राप्त किया जा सकेगा। जिन्हें पास उपलब्ध नहीं हो पाएगा, उनके लिए राजगीर खेल परिसर के बाहर स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था होगी।
टीवी पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। चैनल निर्धारित नहीं है। महिला विश्वकप कबड्डी के आयोजन के लिए पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि 1 से 4 मार्च 2012 को पाटलिपुत्र खेल परिसर के इनडोर हॉल में महिला कबड्डी विश्व कप हुआ था। तब भारतीय टीम विजेता बनी थी।
उन्होंने कहा कि हमने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेंद्र प्राण सिंह ठाकुर से अनुरोध किया कि वह प्रतियोगिता के 15 दिन पहले भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर राजगीर मंर आयोजित करें। इससे भारतीय टीम को यहां के माहौल में ढलने में आसानी होगी तथा बिहार के खिलाड़ियों को भी सीखने का अवसर मिलेगा।
महिला कबड्डी विश्व कप में शामिल होने वाली खिलाड़ियों के आने-जाने, भोजन एवं आवासन की व्यवस्था सरकार की ओर से होगी। भारतीय टीम की उपकप्तान हिमाचल प्रदेश की पुष्पा राणा ने कहा कि सभी देश मजबूत हैं, पर ईरान और चीनी ताइपे से हमें कड़ी चुनौती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पुरुषों की तरह महिला प्रो कबड्डी का आयोजन भी होना चाहिए। इस विषय में खेल मंत्री और कबड्डी फेडरेशन से हमारी बात हुई। उनकी ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
