बिहार के नवादा में 36 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद
पटना : बिहार में नवादा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अन्तर्गत सकरी नदी से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में की गई है। युवक की हत्या ईंट और…

पटना : बिहार में नवादा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अन्तर्गत सकरी नदी से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास के रूप में की गई है।
युवक की हत्या ईंट और पत्थर से कुचल कर की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना पाकर बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। राजू हरियाणा के एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और करीब 10 दिन पहले ही वह गांव लौटा था। मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी।
राजू की मां छठिया देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम कुछ लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने आशंका जताई कि पहले से साजिश के तहत उसे बुलाकर उसकी हत्या की गई है। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पत्नी के लौटने के बाद उसके बयान के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
