द इंडियन व्यू

बिहार के कुढ़नी और छपरा विधानसभा सीटे से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में केशव मोर्या ने की सभा

पटना : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बिहार के 94-कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता एवं 118-छपरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा…

Ragwendra P Singh
October 24, 2025
1 min read
बिहार के कुढ़नी और छपरा विधानसभा सीटे से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में केशव मोर्या ने की सभा

पटना : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बिहार के 94-कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता एवं 118-छपरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री मौर्य ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से भारी समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत आवश्यक है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने बिहार को केवल भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अपराध की राजनीति दी है।उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। जनसभा में भारी जनसैलाब और उत्साह के बीच उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति और तेज होगी।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिव्यांगों और बुजुर्गों को निःशुल्क सहायक उपकरण देने के लिए लखीमपुर में 3 और 4 नवंबर को लगेगा शिविर

सनशाइन हॉस्पिटल में तीन और चार नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थी पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

यूपी में 6 जगह पदयात्रा करेगी BJP, गाजियाबाद में CM योगी और भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर में संभालेंगे कमान

चार नवंबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य काशी क्षेत्र के प्रयागराज में, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि बनेंगे। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। तीन नवंबर को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अवध क्षेत्र के लखनऊ में, जबकि ब्रज क्षेत्र के बरेली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पदयात्रा पर निकलेंगे।

जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आई एक अन्य बीमार महिला को समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक जाकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए।