द इंडियन व्यू

बालिका एकल में आशी शमशेरी चैंपियन, रोहिन राज-सात्विक गुप्ता युगल विजेता

लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की आशी शमशेरी ने आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में बालिका एकल का खिताब जीत लिया। दूसरी ओर बालक युगल में रोहिन राज और सात्विक गुप्ता की जोड़ी चैंपियन बनीं। आइटा चैंपियनशिप…

Ragwendra P Singh
August 27, 2026
2 min read
बालिका एकल में आशी शमशेरी चैंपियन, रोहिन राज-सात्विक गुप्ता युगल विजेता

लखनऊ। शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की आशी शमशेरी ने आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में बालिका एकल का खिताब जीत लिया। दूसरी ओर बालक युगल में रोहिन राज और सात्विक गुप्ता की जोड़ी चैंपियन बनीं।

आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में गुरुवार को बालिका एकल के फाइनल में आशी शमसेरी ने दूसरी वरीय यूपी की अनाया सेन को 6-1, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। आशी ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। पहले सेट में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। दूसरे सेट में अनाया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन आशी ने महत्वपूर्ण अंक अपने नाम करते हुए जीत के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

बालक युगल फाइनल में दूसरी वरीय रोहिन राज और सात्विक गुप्ता की जोड़ी ने शीर्ष वरीय विराट सिंह और रिशांत जायसवाल को सीधे सेटों में 6-0, 6-4 से शिकस्त दी। रोहिन और सात्विक ने पहले सेट में एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे सेट में विपक्षी जोड़ी ने बेहतर चुनौती पेश की, लेकिन रोहिन-सात्विक ने निर्णायक मौकों पर अंक जुटाते हुए सेट जीतकर युगल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

टूर्नामेंट का बालक एकल फाइनल 28 अगस्त को तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज और हारिस खान के बीच खेला जाएगा। अब युगल विजेता बन चुके रोहिन के पास अब एकल में भी खिताब अपने नाम करने का मौका होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।