द इंडियन व्यू

बालक राम के ऑलराउंडर प्रदर्शन से डीडी-एआईआर ने अमर उजाला को 19 रन से हराया

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच बालक राम (40 रन और दो विकेट) के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत डीडी-एआईआर एकादश ने इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अमर उजाला को 19 रन से मात दी। इकाना मीडिया टी-20…

Ragwendra P Singh
October 9, 2025
1 min read
बालक राम के ऑलराउंडर प्रदर्शन से डीडी-एआईआर ने अमर उजाला को 19 रन से हराया

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच बालक राम (40 रन और दो विकेट) के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत डीडी-एआईआर एकादश ने इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अमर उजाला को 19 रन से मात दी।

इकाना मीडिया टी-20 कप-2025 क्रिकेट टूर्नामेंट

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए मैच में डीडी-एआईआर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 120 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज बालक राम ने 40 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से तूफ़ानी 40 रन बनाए। शादाब आलम ने 14, शैलेंद्र शर्मा ने 12 और सुधीर अवस्थी व जितेंद्र ने 10-10 रन जोड़े।

अमर उजाला की ओर से अमृत शर्मा ने 24 रन देकर चार और राजीव आनंद ने दो विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अमर उजाला 19 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गया।

टीम से राजीव आनंद ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि अनुराग बाजपेयी ने 11 व अखिलेश वर्मा ने 14 रन जोड़े। डीडी-एआईआर एकादश की ओर से सुधीर अवस्थी ने तीन विकेट झटके। बालक राम को दो व जितेंद्र को एक विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।