बार्सिलोना ने विलारियल को 2-0 से हराकर लालिगा में बढ़त कायम की
राफिन्हा और लामिन यामल के गोल से बार्सिलोना ने विलारियल की टीम को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग लालिगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। बार्सिलोना ने इस जीत से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड पर चार अंक की बढ़त…

राफिन्हा और लामिन यामल के गोल से बार्सिलोना ने विलारियल की टीम को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग लालिगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। बार्सिलोना ने इस जीत से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड पर चार अंक की बढ़त बनाए रखी।
राफिन्हा ने 12वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके करके बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। यह उनका लीग में इस सत्र का सातवां गोल था।
इसके बाद यामल ने 63वें मिनट में बार्सिलोना से दूसरा गोल किया। उनका भी यह इस सत्र का सातवां गोल है। इस तरह से बार्सिलोना ने सभी प्रतियोगिताओं में लगातार सातवीं जीत दर्ज की।
विलारियल की हार के कारण एटलेटिको मैड्रिड ने तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उसने एक अन्य मैच में गिरोना को 3-0 से हराया। एटलेटिको ने विलारियल से दो मैच ज्यादा खेले हैं। रविवार को अन्य मैचों में एल्ची ने रायो वैलेकानो को 4-0 से जबकि रियाल बेटिस ने गेटाफे को इसी अंतर से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
