द इंडियन व्यू

बार्सिलोना ने ला लीगा अभियान का शानदार अंत किया, लेवांडोव्स्की का दोहरा गोल

ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल) का खिताब पहले ही पक्का कर चुकी बार्सीलोना ने रविवार को एथलेटिक बिलबाओ पर 3-0 की जीत के साथ अपने अभियान को शानदार तरीके से खत्म किया। @LaLigaEN बार्सीलोना के दिग्गज रॉबर्ट…

Ragwendra P Singh
May 26, 2025
2 min read
बार्सिलोना ने ला लीगा अभियान का शानदार अंत किया, लेवांडोव्स्की का दोहरा गोल

ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल) का खिताब पहले ही पक्का कर चुकी बार्सीलोना ने रविवार को एथलेटिक बिलबाओ पर 3-0 की जीत के साथ अपने अभियान को शानदार तरीके से खत्म किया।

@LaLigaEN

बार्सीलोना के दिग्गज रॉबर्ट लेवांडोव्स्की इस मुकाबले में दो बार गोल किये लेकिन वह इस सत्र में स्पेनिश लीग के शीर्ष स्कोरर के रूप में काइलियान एमबापे की बराबरी करने से दूर रहे। लेवांडोव्स्की ने बिलबाओ में 14वें और 17वें मिनट में गोल करके लीग सत्र का समापन 27 गोल के साथ किया, जो कि एमबापे से चार कम है।

एमबापे ने शनिवार को रीयाल सोसिएदाद के खिलाफ मैड्रिड की 2-0 की जीत में दो गोल किए थे। लेवांडोव्स्की पिछले कुछ मैचों के दौरान चोटिल थे। उन्होंने नौ अप्रैल को बोरुसिया डॉर्टमुंड के खिलाफ चैंपियंस लीग मैच के बाद से कोई गोल नहीं किया था। ला लीगा में उनका आखिरी लीग गोल मार्च में गिरोना के खिलाफ आया था। वह सत्र के अधिकांश समय में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर थे लेकिन एमबापे ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने पिछले छह मैचों में 10 गोल दागे। बार्सीलोना ने अपना अभियान 28 जीत, चार ड्रॉ और छह हार से 88 अंक के साथ खत्म किया। यह दूसरे स्थान पर रहे रियाल मैड्रिड से चार और तीसरे स्थान पर रहने वाली एटलेटिको मैड्रिड से 12 अंक अधिक है। लेवांडोव्स्की ने बार्सीलोना के साथ अपने गोल का शतक भी पूरा किया।

उन्होंने इस टीम के साथ तीन सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में अब तक कुल 101 गोल कर लिये हैं। उन्होंने इस साल कुल 42 गोल किये जबकि पिछले सत्र में उनके नाम 26 गोल थे। टीम के साथ अपने पहले साल में उन्होंने 33 गोल दागे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।