द इंडियन व्यू

बाबासाहेब के आदर्शों के पथ पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है : रामदास आठवले

नई दिल्ली : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कांस्टीटयूशन क्लब में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
2 min read
बाबासाहेब के आदर्शों के पथ पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है : रामदास आठवले

नई दिल्ली : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कांस्टीटयूशन क्लब में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आरपीआई प्रतिबद्ध है तथा बाबासाहेब के सपनों के भारत निर्माण के लिए आरपीआई हरसंभव प्रयास करेगी। रामदास आठवले ने कहा कि आरपीआई अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित समाज के सभी वंचित वर्गों के न्याय के लिए अपना संघर्ष एवं समर्पण निरन्तर ज़ारी रखेगी। रामदास आठवले ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर ने देश की आजादी के बाद जिस भारत का सपना देखा, उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बाबासाहेब के आदर्शों के पथ पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है।रामदास आठवले ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. भीमराव आंबेडकर जी के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 से 'संविधान दिवस' मनाने की क्रांतिकारी पहल की और यह बाबासाहेब के प्रति सही मायनों में सबसे सच्ची श्रद्धांजलि है। 26 नवम्बर 1949 को संविधान को तैयार कर देश को समर्पित करने में बाबासाहेब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रामदास आठवले ने कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने प्रदेश, अपने जिले, अपने क्षेत्र व गांव की समस्या के समाधान के लिए आऱपीआई के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के लिए पुरजोर तरीके से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़कर आमजन का विश्वास जीतें व संगठन को सशक्त बनाने में प्रतिभागी बनें।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…