द इंडियन व्यू

बाबर और रिजवान का बल्ला खामोश, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा बैठी पाकिस्तान

तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। साथ ही पाकिस्तान इस सीरीज को भी गंवा बैठी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों से हराया है। Getty Images…

Ragwendra P Singh
April 2, 2025
3 min read
बाबर और रिजवान का बल्ला खामोश, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा बैठी पाकिस्तान

तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। साथ ही पाकिस्तान इस सीरीज को भी गंवा बैठी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों से हराया है।

Getty Images

सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 75 रनों से हार मिली थी। पाकिस्तान का कोई भी मुख्य बल्लेबाज इस मुकाबले में नहीं चला। पुछल्ले बल्लेबाजों में फहीम अशरफ और नसीम शाह ने अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल हे ने 99 रनों की पारी खेली और बेन सियर्स ने 35विकेट निकाले।

इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रिजवान का फैसला उस समय गलत साबित हो गया, जब पहली विकेट के लिए उनको 50 से ज्यादा रनों का इंतजार करना पड़ा।

पाकिस्तानी गेंदबाजों को इस मैच में 8 विकेट जरूर मिले, लेकिन छोटी-छोटी साझेदारियों के दम पर मेजबान कीवी टीम 300 के करीब पहुंचने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 292 रन बनाए।

न्यूजीलैंड से मिलेच हे 99 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे, जबकि 41 रनों की पारी मुहम्मद अब्बास ने खेली। 31 रन निक केली ने भी बनाए। पाकिस्तान की ओर से 2-2 विकेट सूफियान मुकीम और मुहम्मद वसीम जूनियर को मिलीं।

इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 6 रन के कुल स्कोर पर अब्दुल्लाह शफीक का विकेट गिरा। सात पर बाबर आजम चलते बने।

9 रन पर इमाम उल हक पवेलियन लौट गए। इसके बाद जिम्मेदारी कप्तान मोहम्मद रिजवान और उपकप्तान सलमान अली आगा पर थी, लेकिन दोनों के बीच 22 रनों की साझेदारी हुए। 31 रनों के कुल स्कोर पर सलमान अली आउट हो गए। एक रन के बाद मोहम्मद रिजवान भी चलते बने। इस तरह स्कोर 32 रन पर 5 विकेट हो गया था।

यहां से हार तय हो गई थी, क्योंकि आने वाले बल्लेबाजों को ना तो उतना अनुभव था और ना ही उनमें वो दमखम कि 300 के पास पहुंच पाएं। फहीम अशरफ (73) और नसीम शाह (51) ने अर्धशतक जड़कर शर्मनाक हार के अंतर को कम करने की कोशिश की। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 208 रनों पर ढेर हो गई और मैच 84 रनों से हार गई। 3 मैचों की सीरीज भी पाकिस्तान हार गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।