बाबरी मस्जिद के बहाने बंगाल में हिंसा का फिर से षड्यंत्र रच रहे विधायक हुमायूं कबीरः विहिप
नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखे जाने को राम जन्मभूमि मंदिर मामले में उच्चतम…

नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखे जाने को राम जन्मभूमि मंदिर मामले में उच्चतम न्यायालय के सर्वसम्मत फैसले की अवमानना बताया है। विहिप ने कहा है कि विधायक कबीर पश्चिम बंगाल में इस मस्जिद के बहाने पुनः हिंसा का षड्यंत्र रच रहे हैं।विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि मुर्शिदाबाद में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हुए हमलों को नौ महीने भी नहीं बीते हैं, फिरभी हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद के नाम पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। विधायक धार्मिक भावनाओं को भड़काकर कट्टरपंथी तत्वों को सक्रिय करना चाहते हैं और राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ रहे हैं।बंसल ने कहा कि अगर बाबरी की आड़ में कहीं भी हिंदुओं पर कोई हमला होता है, तो इसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर हुमायूं कबीर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य प्रशासन पर होगी। राम जन्मभूमि पर आया सर्वोच्च न्यायालय का फैसला अंतिम सत्य है और उसकी अवमानना कर देश में अशांति फैलाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि बंगाल पहले से ही अवैध घुसपैठ और कट्टरपंथी गतिविधियों से प्रभावित है और ऐसे समय में विधायक का यह कदम राज्य की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। बंसल ने राज्य सरकार से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था को राजनीतिक खिलौना नहीं बनने दिया जा सकता।विहिप प्रवक्ता ने राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि स्थिति बिगड़ने से पहले ऐसे “उपद्रवी प्रयासों” पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन ने बेलडांगा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
