द इंडियन व्यू

बादलों में सूरज की लुका-छुपी और तेज हवाओं के चलते फिर गिरा तापमान

नोएडा। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। इस बदलते मिजाज के चलते अधिकतम पारे के साथ-साथ न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती दिखाई देगी। इसी के…

Ragwendra P Singh
March 29, 2025
2 min read
बादलों में सूरज की लुका-छुपी और तेज हवाओं के चलते फिर गिरा तापमान

नोएडा। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है। इस बदलते मिजाज के चलते अधिकतम पारे के साथ-साथ न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती दिखाई देगी।

इसी के साथ बादलों के बीच सूरज की लुका-छुपी के चलते दिन के वक्त भी तेज धूप लोगों को कम परेशान करेगी। मौसम विभाग की मानें तो 1 अप्रैल से अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी और इसके बाद न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा, और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार से ही चल रही तेज हवाओं ने गर्मी के प्रकोप को कुछ हद तक कम किया है। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम पारा जो 19 डिग्री तक था अब 15 डिग्री तक पहुंच गया है। 7 दिनों के जारी किए गए मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, तेज चलने वाली हवाओं के साथ 29 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री बना रहेगा।

30 मार्च को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, धीरे-धीरे पारे में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 31 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद लोगों को दिन में ज्यादा गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा।

1 अप्रैल से मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, 2 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंच जाएगा। 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं, 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच जाएगा।

मौसम में लगातार हो रहे इन बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। जिसके चलते अचानक मौसम बदलता है और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर उनसे सटे मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…