द इंडियन व्यू

बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से की अपील

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने राजधानी में बाढ़ प्रभावित परिवारों की दुर्दशा पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि सरकार तुरंत…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
2 min read
बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से की अपील

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने राजधानी में बाढ़ प्रभावित परिवारों की दुर्दशा पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि सरकार तुरंत आर्थिक मदद और मुआवजे की घोषणा करे।

आतिशी ने कहा कि हजारों परिवारों का सब कुछ बाढ़ की भेंट चढ़ गया है और अब उनके पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं बचा है। आतिशी ने मांग रखी कि दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के हर वयस्क सदस्य को न्यूनतम मजदूरी के आधार पर 18 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करे। साथ ही, जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन्हें पंजाब की तर्ज पर 20 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहले ही किसानों के हित में ऐसी घोषणा कर चुकी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बाढ़ में बच्चों की किताबें, कॉपियां, बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री बह गई है। ऐसे में सरकार को तुरंत स्कूली बच्चों को किताबें और नोटबुक उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कई परिवारों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड और सर्टिफिकेट, पानी में नष्ट हो गए हैं। इसके लिए विशेष शिविर लगाकर प्रभावित लोगों के दस्तावेज दोबारा बनाए जाएं, ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

आतिशी ने यमुना बाजार की एक महिला रीना देवी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके घर का सारा सामान बाढ़ में बह गया, बच्चों की किताबें और जरूरी कागजात भी नष्ट हो गए। पिछले 10 दिनों से वे काम पर नहीं जा पा रही हैं और हाथ में एक पैसा तक नहीं बचा है। आतिशी ने कहा कि यह हाल सिर्फ रीना देवी का नहीं, बल्कि हजारों परिवारों का है।

उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर राहत शिविरों में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पानी, साफ-सफाई, बिजली और भोजन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। लोग असुरक्षा और अनिश्चितता में जी रहे हैं। आतिशी ने दोहराया कि यह समय सरकार की जिम्मेदारी निभाने का है। अगर सरकार अभी मदद करती है तो बाढ़ पीड़ित परिवार इसे जिंदगीभर याद रखेंगे। कि सरकार को तुरंत राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि प्रभावित परिवारों को पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहारा मिल सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…