बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया संत समाज, ‘सनातन क्रिकेट लीग’ में धर्म, सेवा और खेल का होगा संगम
नई दिल्ली : उत्तर भारत में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अब सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में सनातन न्यास फाउंडेशन द्वारा एक विशेष आयोजन ‘सनातन क्रिकेट लीग (एससीएल)’ का…

नई दिल्ली : उत्तर भारत में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अब सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में सनातन न्यास फाउंडेशन द्वारा एक विशेष आयोजन ‘सनातन क्रिकेट लीग (एससीएल)’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 18 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:30 बजे, नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम, पहाड़गंज में होगा। इस आयोजन से जुटाई गई धनराशि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित की जाएगी।इस वर्ष हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सामान्य से कई गुना अधिक बारिश के कारण हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के घर, रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं और आजीविका के साधन नष्ट हो गए हैं। सैकड़ों लोग आज भी राहत शिविरों में रहकर पुनर्वास की कोशिश कर रहे हैं। इस स्थिति में हर वर्ग का सहयोग अहम है। इसी उद्देश्य से यह विशेष लीग आयोजित की जा रही है।इस आयोजन में देशभर से आठ टीमें टी-20 फॉर्मेट में हिस्सा लेंगी। मुकाबलों का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनलों पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। दर्शक और आमंत्रित अतिथि भी मौके पर आर्थिक सहयोग देकर बाढ़ पीड़ितों की मदद में योगदान दे सकेंगे।इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें देश के चार प्रतिष्ठित संतजन भी अपनी उपस्थिति और सहभागिता से इस जनसेवा अभियान को सशक्त बनाएंगे। इन संतों में देवकी नंदन ठाकुर महाराज, संस्थापक, प्रियाकान्तजू मंदिर, वृंदावन, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज, बागेश्वर पीठाधीश्वर, इन्द्रेश उपाध्याय महाराज, सरस कथा प्रवक्ता और चिन्मयानंद बापू महाराज, रामकथा प्रवक्ता शामिल होंगे।सनातन न्यास फाउंडेशन ने बताया कि आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आयोजन समिति का लक्ष्य है कि इस मंच के माध्यम से अधिक से अधिक सहयोग जुटाकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में ठोस सहायता दी जा सके।फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सेवा अभियान है जो समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और एकजुटता का संदेश देगा। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे इस आयोजन में शामिल होकर आपदा से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
