बाढ़ पीड़ितों के मामले में पंजाब सरकार की लापरवाही शर्मनाक- तरुण चुग
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाबवासियों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 36,703 परिवारों को प्रति परिवार 1.60 लाख रुपये…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित पंजाबवासियों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 36,703 परिवारों को प्रति परिवार 1.60 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।
चुग ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह पहल पंजाब के लिए संजीवनी साबित होगी। इसके विपरीत भगवंत मान सरकार की नाकामी बेहद शर्मनाक है, जिसने अब तक राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का कोई सही अनुमान तक पेश नहीं किया।
बुधवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह लापरवाही दर्शाती है कि किस तरह लूटखसोट के बाद आम जनता के दर्द की अनदेखी की जा रही है।
प्रधानमंत्री की ओर से किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। चुग ने कहा कि 74 करोड़ रुपये के बीज मुफ्त में किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उनकी तबाह हुई फसलों का नुकसान पूरा हो सके। इसके अलावा 12 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है ताकि संकट की इस घड़ी में वे अपने जीवन को फिर से संवार सकें।
चुग ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री के पंजाब और पंजाब के किसानों के प्रति गहरे लगाव और संवेदनशीलता को दर्शाता है, जबकि भगवंत मान सरकार इस दिशा में चुप्पी साधे बैठी है और अपने दायित्व से भाग रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
