द इंडियन व्यू

बांसुरी केवल एक वाद्ययंत्र नहीं, हमारी श्वास है : चेतन जोशी

नई दिल्ली : बांसुरी वादक एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पं. चेतन जोशी ने गुरुवार को कहा कि बांसुरी केवल एक वाद्ययंत्र नहीं, हमारी श्वास है। इसे बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पं चेतन जोशी ने यह बात…

Ragwendra P Singh
May 14, 2026
2 min read
बांसुरी केवल एक वाद्ययंत्र नहीं, हमारी श्वास है : चेतन जोशी

नई दिल्ली : बांसुरी वादक एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पं. चेतन जोशी ने गुरुवार को कहा कि बांसुरी केवल एक वाद्ययंत्र नहीं, हमारी श्वास है। इसे बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

पं चेतन जोशी ने यह बात दिल्ली स्थित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) में “भारतीय कला, सौंदर्य शास्त्र एवं सांस्कृतिक धरोहर” व्याख्यानमाला के अंतर्गत “भारतीय कला धरोहर : बांसुरी के विशेष संदर्भ में” विषय पर एक विशेष व्याख्यान के दौरान कही। यह कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय संगीत की परम्परा में बांसुरी के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और कलात्मक आयामों पर केंद्रित था।

 

उन्होंने कहा, "पश्चिम में कला की अवधारणा ‘आर्ट फॉर द सेक ऑफ आर्ट’ (कला केवल कला के लिए) है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। भारत में कला कभी निरुद्देश्य नहीं होती। यहां कला का उद्देश्य 'सत्यम्, शिवम, सुंदरम्' है।"

 

पं. जोशी ने कहा कि बांसुरी मानव निर्मित प्राचीनतम वाद्यों में से एक है। इसका तीनों प्रकार की कलाओं परफॉर्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट और साहित्यिक कला में प्रमुख स्थान है। इतिहास और अध्यात्म दोनों में इसकी प्रमुखता है। अत्यंत प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक इसकी निरंतरता बनी हुई है। यह कभी लुप्त नहीं हुई। हिन्दुस्तानी, कर्नाटक संगीत से लेकर लोक संगीत तक, इसका प्रयोग सभी परम्पराओं में होता है।

 

इस मौके पर आईजीएनसीए के डीन एवं कलानिधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र गौड़, प्रो ऋचा कंबोज, ध्रुपद गायक उस्ताद फ़ैयाज़ वसीफ़ुद्दीन डागर और शास्त्रीय गायक पं. विद्याधर व्यास सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…