द इंडियन व्यू

बांग्लादेश ने आईपीएल 2026 के प्रसारण पर लगाई रोक, मुस्तफिजुर को बाहर करने पर लिया फैसला

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला…

Ragwendra P Singh
January 5, 2026
2 min read
बांग्लादेश ने आईपीएल 2026 के प्रसारण पर लगाई रोक, मुस्तफिजुर को बाहर करने पर लिया फैसला

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला करने के बाद अब बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है। आईपीएल की शुरुआत मार्च में होनी है।

 

बांग्लादेश के प्रेस सूचना विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से बाहर करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले से बांग्लादेश के लोग बेहद दुखी, आहत और आक्रोशित हैं। इन परिस्थितियों में बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचित किया है कि अगले आदेश तक बांग्लादेश में आईपीएल के सभी मैच और संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण निलंबित रहेगा।

 

यह विवाद उस वक्त से शुरु हुआ है, जब बीसीसीआई के कहने पर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किया है। केकेआर ने पिछले महीने मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुस्तफिजुर को लेकर भारत में कई नेताओं और कथावाचक ने विरोध किया था।

 

इससे पहले रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अगले महीने होने वाले पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने का फैसला किया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से श्रीलंका में उसके मैच कराने की मांग की है।

 

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगा। बांग्लादेश टीम के तीन लीग मैच कोलकाता में, जबकि एक मुकाबला मुबंई में तय है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…