द इंडियन व्यू

महिला एशिया कप : भारत की फाइनल में एंट्री, बांग्लादेश को 40 रन से दी मात

भारत ने महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश को 40 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई, जहां 13 सितंबर को उसका सामना पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल-2 की विजेता टीम से होगा। गुरुवार को…

Ragwendra P Singh
September 10, 2026
2 min read
महिला एशिया कप : भारत की फाइनल में एंट्री, बांग्लादेश को 40 रन से दी मात

भारत ने महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश को 40 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई, जहां 13 सितंबर को उसका सामना पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल-2 की विजेता टीम से होगा। गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 149 रन बनाए।

टीम ने 9 के स्कोर पर स्मृति मंधाना (2) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद प्रतिका रावल ने शेफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जुटाकर टीम को मजबूती दी। प्रतिका टीम के खाते में 20 रन जोड़कर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' शेफाली वर्मा (64 रन) के साथ 33 रन और ऋचा घोष (21) के साथ 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इसके अलावा, कौर ने दीप्ति शर्मा (13) के साथ पांचवें विकेट के लिए 8 गेंदों में 21 रन जुटाए। कप्तान 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से सुल्ताना खातून ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबिया खान ने ने 1-1 विकेट चटकाया। इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम 109 रन ही बना सकी।

© BCCI

दिलारा अख्तर ने जुवैरिया फिरदौस के साथ पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 26 रन जोड़े। फिरदौस 14 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद शोभना मोस्तरी (18) ने कप्तान निगार सुल्ताना (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर टीम को 66 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद बांग्लादेशी टीम बिखर गई।

आलम ये रहा कि बांग्लादेश ने 83 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद फहिमा खातून ने शोर्ना अख्तर के साथ छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 26 रन जुटाकर टीम को 109 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन अंतिम दो गेंदों पर नंदिनी शर्मा ने फहिमा (14) और राबिया खान (0) का विकेट लेकर बांग्लादेश को 109 के स्कोर पर रोक दिया।

© BCCI

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट निकाले, जबकि नंदनी शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, श्री चरणी और प्रेमा रावत को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।