बम की धमकी के बाद इंडिगो विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली : कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई-2706 को मंगलवार सुबह उड़ान के दौरान बम की धमकी का संदेश मिला। इसके बाद नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरारराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई…

नई दिल्ली : कोच्चि से दिल्ली आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई-2706 को मंगलवार सुबह उड़ान के दौरान बम की धमकी का संदेश मिला। इसके बाद नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरारराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 6E 2706 सुबह 9.20 बजे केरल के कोचीन स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बीच में ही उसे बम की धमकी मिली, जिसके बाद उसे नागपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद विमान को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरारराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। विमान को निरीक्षण के लिए एक अलग जगह पर ले जाया गया।
सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) तुरंत एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके बाद विमान की गहन तलाशी शुरू की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अभी तक विमान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन दल को विमान की जांच के लिए एयरपोर्ट पर हैं। एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल आगे की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियों से और अपडेट का इंतजार है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
