बदरी-केदार धाम में तीर्थयात्रियों का निरंतर आगमन, 25 लाख से अधिक ने किए दर्शन
देहरादून : बदरी-केदार धाम में बरसात के बावजूद तीर्थयात्रियों का आगमन निरंतर जारी है और अब तक 25 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दोनों धामों में दर्शन किए हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत…

देहरादून : बदरी-केदार धाम में बरसात के बावजूद तीर्थयात्रियों का आगमन निरंतर जारी है और अब तक 25 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दोनों धामों में दर्शन किए हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि सावन माह में केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में बढ़ गई है और धामों में बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।
बीते सप्ताह जहां प्रतिदिन दो से ढाई हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंच रहे थे, वहीं बीते शुक्रवार 18 जुलाई को 6,432 और 19 जुलाई शनिवार को 9,315 व 20 जुलाई रविवार को 12,534 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। कुल 13,91,348 तीर्थयात्रियों ने रविवार 20 जुलाई देर शाम तक दर्शन किए।
बदरीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की संख्या डेढ़ हजार प्रतिदिन से कहीं अधिक बढ गई है। शनिवार 19 जुलाई को 1766 और रविवार को 7943 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और 20 जुलाई रविवार देर शाम तक कुल 11,69197 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए हैं। इस तरह रविवार शाम तक बद्रीनाथ और केदारनाथ दोनों धामों में 25,60,545 से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किया।
द्विवेदी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं और बदरीनाथ धाम व केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार और बीकेटीसी ने यात्रा प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्थाएँ की हैं, जिसके चलते यात्रा सुगमता से चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
