द इंडियन व्यू

बदरीनाथ से श्री कुबेर, उद्धव और शंकराचार्य जी की गद्दी का प्रस्थान, आज पांडुकेश्वर पहुंचेंगी

देहरादून : श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बुधवार को श्री कुबेर, उद्धव व आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी ने बदरीनाथ के रावल की अगुवाई में पांडुकेश्वर की ओर प्रस्थान किया। पांडुकेश्वर से कल यानी 27 नवंबर को…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
1 min read
बदरीनाथ से श्री कुबेर, उद्धव और शंकराचार्य जी की गद्दी का प्रस्थान, आज पांडुकेश्वर पहुंचेंगी

देहरादून : श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बुधवार को श्री कुबेर, उद्धव व आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी ने बदरीनाथ के रावल की अगुवाई में पांडुकेश्वर की ओर प्रस्थान किया। पांडुकेश्वर से कल यानी 27 नवंबर को शंकराचार्य जी की गद्दी ज्योर्तिमठ के लिए प्रस्थान करेंगी। शीतकाल में उद्धव व कुबेर जी की पांडुकेश्वर आदि बदरी मंदिर और शंकराचार्य जी की गद्दी की ज्योर्तिमठ में पूजा-अर्चना होगी।डोलियों के पांडुकेश्वर पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा। इसकी मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड ने बताया कि मंदिरों को फूलों से सजाया गया है और तीर्थ पुरोहितों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण डोलियों का स्वागत करेंगे। पूजा-अर्चना के बाद कुबेर और उद्धव की मंदिर के गर्भगृह में स्थापना होगी। इसके बाद 27 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पांडुकेश्वर से ज्योर्तिमठ के लिए रवाना होगी।ज्योर्तिमठ में भी विशेष पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर भगवान नरसिंह की पूजा-अर्चना के साथ उन्हें विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा। इस अवसर स्थानीय गाव उत्सव मनाते हैं और दूरदराज से भी लोग भगवान नरसिंह की पूजा के लिए आते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…