बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए कल होंगे बंद
देहरादून : भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार काे लक्ष्मीजी के गर्भगृह में प्रवेश के साथ बंद हो जाएंगे। तीर्थ पुरोहित हितों के साथ ही मंदिर समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मंदिर को को फूलों से सजाने के…

देहरादून : भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार काे लक्ष्मीजी के गर्भगृह में प्रवेश के साथ बंद हो जाएंगे। तीर्थ पुरोहित हितों के साथ ही मंदिर समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मंदिर को को फूलों से सजाने के साथ ही रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। आज सोमवार को माता लक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना व आमंत्रण कार्यक्रम में रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित माता लक्ष्मी मंदिर पुजारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं अमित बंदोलिया ने पूजा-अर्चना संपन्न कीइस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा, देवीप्रसाद देवली, धीरज मोनू पंचभैया, प्रह्लाद पुष्पवान, दिनेश डोभाल, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, नीलम पुरी, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
