द इंडियन व्यू

‘बजाओ थाली, बदलो शिक्षा प्रणाली’, NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर CJP का हल्लाबोल, थालियां-चम्मच लेकर उतरें कॉकरोच

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी आवाज बुलंद की है। शनिवार (20 जून) को आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सीजेपी समर्थक नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर…

Ragwendra P Singh
June 20, 2026
2 min read
‘बजाओ थाली, बदलो शिक्षा प्रणाली’, NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर CJP का हल्लाबोल, थालियां-चम्मच लेकर उतरें कॉकरोच

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी आवाज बुलंद की है। शनिवार (20 जून) को आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सीजेपी समर्थक नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में पोस्टर और थाली-चम्मच लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी नारेबाजी की और सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

 

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल कर निगरानी शुरू कर दी है। भारी संख्या में दिल्ली पुलिस का बल तैनात किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी अर्धसैनिक बलों की तरह तैनात हैं। सुबह-सुबह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

वहीं, जंतर-मंतर पर अभी मंच तैयार किया जा रहा है, जहां समर्थक अपनी बात रखेंगे। वॉलिंटियर भी पहुंच चुके हैं और दोपहर एक बजे से प्रदर्शन शुरू होने की संभावना है। इससे पहले, प्रदर्शन स्थल पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।

 

यह प्रदर्शन खासतौर पर उस समय हो रहा है जब कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपने घरों के बाहर आकर बर्तन बजाने की अपील की थी, जिसे समर्थन में सीजेपी ने अपने समर्थकों से थाली और चम्मच लेकर आने की अपील की है।

 

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से यह अपील की थी कि वे इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए थाली और चम्मच जरूर लाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने का एक तरीका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…