द इंडियन व्यू

बजट में पूर्वोत्तर राज्यों के साथ बिहार का रखा गया ख्याल, विकास हमारी प्राथमिकता : जीतन राम मांझी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि बजट में कई प्रगतिशील कदम उठाए गए है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्वोत्तर की विशेष चिंता है। यहीं कारण है कि…

Ragwendra P Singh
February 2, 2025
2 min read
बजट में पूर्वोत्तर राज्यों के साथ बिहार का रखा गया ख्याल, विकास हमारी प्राथमिकता : जीतन राम मांझी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि बजट में कई प्रगतिशील कदम उठाए गए है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्वोत्तर की विशेष चिंता है। यहीं कारण है कि वह बिहार और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। यह बजट उसी नीति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी का फोकस हमेशा इन क्षेत्रों के विकास पर रहा है। गरीबों और किसानों और मजदूरों के हित में उठाए गए कदम भी सराहनीय हैं।

इस बजट में कई ऐसे प्रगतिशील कदम उठाए गए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आईटीआई का विशेष प्रबंध और मेडिकल छात्रों के लिए सीटों की बढ़ोतरी, ये दोनों शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार हैं। इस तरह की योजनाएं युवाओं को अधिक अवसर देने और उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के लिए तैयार करने में मदद करेंगी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस बजट के लिए धन्यवाद देता हूं। यह बजट देश के हर वर्ग के विकास पर केंद्रित है।

वहीं, पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज पेश किए गए केंद्रीय बजट में पंजाब को कुछ नहीं मिला, बल्कि पंजाब को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान राज्य है, फिर भी न तो इसके किसानों और न ही इसके उद्योगों पर कोई ध्यान दिया गया। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। हमारी सेनाओं को मजबूत करने या हमारे पुलिस स्टेशनों को अपग्रेड करने के लिए एक पैसा भी आवंटित नहीं किया गया, लेकिन पंजाब केंद्र से भीख नहीं मांगेगा, हम अपने आप में सुधार करेंगे और आगे बढ़ेंगे। आज का बजट यह दिखाता है कि केंद्र सरकार ने पंजाब की उपेक्षा की है।

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में टैक्स, किसान, महिला, एमएसएमई और शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट में केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि 12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…