द इंडियन व्यू

बजट में आयुष क्षेत्र को दी गई तरजीह, दस प्रतिशत की बढ़ोतरीः प्रताप राव जाधव

नई दिल्ली : केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे 'विकसित भारत 2047' की नींव बताया। रविवार को आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने प्रेसवार्ता में कहा कि इस बजट में आयुष क्षेत्र के…

Ragwendra P Singh
February 1, 2026
2 min read
बजट में आयुष क्षेत्र को दी गई तरजीह, दस प्रतिशत की बढ़ोतरीः प्रताप राव जाधव

नई दिल्ली : केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे 'विकसित भारत 2047' की नींव बताया। रविवार को आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने प्रेसवार्ता में कहा कि इस बजट में आयुष क्षेत्र के विकास के लिए कई सारी घोषणाएं हैं। पिछली बार की तुलना में आयुष को दस फीसदी अधिक बजट मिला है।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट में आयुष क्षेत्र के माध्यम से हमारे आयुष मंत्रालय को इस वर्ष लगभग 4,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट में बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और अनुसंधान को मजबूत करने जैसी कई महत्वपूर्ण पहलों की भी घोषणा की गई है।

 

टूरिज्म वैल्यू सेंटर खोलने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रताप राव जाधव ने कहा कि इस तरह केन्द्र से स्वास्थ्य के क्षेत्र में टूरिज्म बढ़ेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुजुर्ग लोगों की देखभाल के लिए डेढ़ लाख लोगों को विशेष ट्रेनिंग की घोषणा अच्छी है इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि इस बजट में आयुष क्षेत्र के लिए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने, औषधीय परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड करने और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं (आयुषएक्सिल के साथ समझौता) को मजबूत करने की महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट में आयुष फार्मेसी और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने का प्रावधान किया गया है। इससे आयुष की दवाइयों पर शोध कार्य और उनकी प्रामाणिकता पर तेजी से काम होगा और आम आदमी तक आयुष दवाइयों की पहुंच होगी। उन्होंने कहा कि बजट में जामनगर स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है। जाधव ने आयुष क्षेत्र के लिए 200 बिलियन डॉलर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पारंपरिक चिकित्सा की प्रामाणिकता और गुणवत्ता पर जोर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…