द इंडियन व्यू

बंगलूरू के नेशनल लॉ स्कूल में उमर खालिद की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर घमासान, एबीवीपी और वकीलों ने की रद्द करने की मांग

New Delhi : बंगलूरू स्थित प्रतिष्ठित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी यानी एनएलएसआईयू में कार्यकर्ता उमर खालिद पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तावित स्क्रीनिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एबीवीपी और प्रबुद्ध…

Ragwendra P Singh
September 13, 2026
2 min read
बंगलूरू के नेशनल लॉ स्कूल में उमर खालिद की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर घमासान, एबीवीपी और वकीलों ने की रद्द करने की मांग

New Delhi : बंगलूरू स्थित प्रतिष्ठित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी यानी एनएलएसआईयू में कार्यकर्ता उमर खालिद पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की प्रस्तावित स्क्रीनिंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एबीवीपी और प्रबुद्ध वर्ग ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दी औपचारिक शिकायतबंगलूरू के एनएलएसआईयू परिसर में 14 सितंबर को कार्यकर्ता उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट’ की स्क्रीनिंग तय की गई थी. इस कार्यक्रम के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोलते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को आधिकारिक शिकायत सौंपी है. एबीवीपी का तर्क है कि उमर खालिद का नाम साल 2016 के जेएनयू विवादित नारों, सीएए-एनआरसी प्रदर्शनों और दिल्ली दंगों से जुड़ा रहा है. संगठन का आरोप है कि शिक्षण संस्थानों को वैचारिक प्रचार या नागरिक अशांति को महिमामंडित करने का अखाड़ा नहीं बनने देना चाहिए.संतुलित चर्चा या वैचारिक प्रचार, वकीलों ने उठाए गंभीर सवालइस विरोध की कड़ी में जाने-माने अधिवक्ता गिरीश भारद्वाज ने भी एनएलएसआईयू के कुलपति और रजिस्ट्रार को ईमेल भेजकर स्क्रीनिंग रद्द करने की पुरजोर मांग की है. उनका कहना है कि उन्हें अकादमिक बहसों से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन यदि हिरासत और संवैधानिक स्वतंत्रता जैसे विषयों पर चर्चा होनी ही है, तो उसमें राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों और अलगाववादी हिंसा से पीड़ितों का पक्ष भी शामिल किया जाना चाहिए. फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विश्वविद्यालय इस विवादित कार्यक्रम पर क्या अंतिम फैसला लेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…