द इंडियन व्यू

फ्रेंच ओपन 2025 ड्रॉ: जोकोविच, सिनर एक ही हाफ में, पहले मैच में अल्कराज की टक्कर निशिकोरी से

नई दिल्ली : पेरिस के रोलां गैरो में गुरुवार को हुए ड्रॉ के अनुसार, वर्ल्ड नंबर 2 कार्लोस अल्कराज फ्रेंच ओपन 2025 में अपने खिताबी बचाव अभियान की शुरुआत जापान के अनुभवी खिलाड़ी केई निशिकोरी के खिलाफ मुकाबले से करेंगे।…

Ragwendra P Singh
May 23, 2025
2 min read
फ्रेंच ओपन 2025 ड्रॉ: जोकोविच, सिनर एक ही हाफ में, पहले मैच में अल्कराज की टक्कर निशिकोरी से

नई दिल्ली : पेरिस के रोलां गैरो में गुरुवार को हुए ड्रॉ के अनुसार, वर्ल्ड नंबर 2 कार्लोस अल्कराज फ्रेंच ओपन 2025 में अपने खिताबी बचाव अभियान की शुरुआत जापान के अनुभवी खिलाड़ी केई निशिकोरी के खिलाफ मुकाबले से करेंगे।

वहीं, विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जैनिक सिनर टूर्नामेंट की शुरुआत फ्रांस के आर्थर रिंडरनेश के खिलाफ करेंगे।

सिनर, जोकोविच और ज़्वेरेव एक ही हाफ में

23 वर्षीय सिनर, जिन्होंने हाल ही में इटैलियन ओपन से तीन महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद वापसी की है, दूसरे दौर में फ्रेंच वाइल्डकार्ड रिचर्ड गैस्के से भिड़ सकते हैं। 38 वर्षीय गैस्के अपने करियर का आखिरी फ्रेंच ओपन खेल रहे हैं और यह उनका 22वां व अंतिम रोलां गैरो अभियान होगा।

पिछले साल के रनर-अप अलेक्जेंडर ज़्वेरेव और तीन बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच भी सिन्नर के साथ इसी हाफ में हैं। ज़्वेरेव और जोकोविच के क्वार्टरफाइनल में आमने-सामने होने की संभावना है, जहां से विजेता सिनर के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ सकता है।

पहले दौर के रोमांचक मुकाबले:

कार्लोस अल्कराज (स्पेन) बनाम केई निशिकोरी (जापान)

अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (जर्मनी) बनाम लर्नर टिएन (अमेरिका)

नोवाक जोकोविच (सर्बिया) बनाम मैकेंज़ी मैकडोनाल्ड (अमेरिका)

बेन शेल्टन (अमेरिका) बनाम लोरेंजो सोनेगो (इटली)

आर्थर फिस (फ्रांस) बनाम निकोलस जैरी (चिली)

ह्यूबर्ट हर्काच (पोलैंड) बनाम जोआओ फोंसेका (ब्राजील)

दानिल मेदवेदेव (रूस) बनाम कैमरन नोरी (ब्रिटेन)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।