द इंडियन व्यू

फ्रेंच ओपन में युवा प्रतिभाओं का जलवा: जोविक और नवा को वाइल्ड कार्ड एंट्री

17 वर्षीय इवा जोविक और 23 वर्षीय एमिलियो नवा को 25 मई से पेरिस में शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला। साभार : गूगल महिलाओं की विश्व रैंकिंग में 120वें स्थान पर काबिज जोविक लगातार…

Ragwendra P Singh
May 6, 2025
1 min read
फ्रेंच ओपन में युवा प्रतिभाओं का जलवा: जोविक और नवा को वाइल्ड कार्ड एंट्री

17 वर्षीय इवा जोविक और 23 वर्षीय एमिलियो नवा को 25 मई से पेरिस में शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला।

साभार : गूगल

महिलाओं की विश्व रैंकिंग में 120वें स्थान पर काबिज जोविक लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेलेंगे। वह पिछले सितंबर में अमेरिकी ओपन और जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दूसरे दौर में पहुंचीं थी।

पुरुषों की विश्व रैंकिंग में 137वें स्थान पर मौजूद नवा दूसरी बार फ्रेंच ओपन में भाग लेंगे। उन्होंने इससे पहले 2023 में क्वालीफाइंग के जारी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी। वह 2022 और 2023 में अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में भी सफल रहे थे। जोविक और नवा दोनों कैलिफ़ोर्निया के रहने वाले हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।