फॉर्म में लौटे हिटमैन: रोहित शर्मा को मिला स्पेशल अवॉर्ड
मुंबई इंडियंस बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने रंग में लौट आए हैं। रोहित ने अपनी फॉर्म उस समय पकड़ी जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हिटमैन को मुंबई के…

मुंबई इंडियंस बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने रंग में लौट आए हैं। रोहित ने अपनी फॉर्म उस समय पकड़ी जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हिटमैन को मुंबई के ड्रेसिंग रूम में स्पेशल अवॉर्ड से नवाजा गया।

बता दें, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाने के लिए ड्रेसिंग रूम में अलग से एक अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित करती है। इस सेरेमनी में रोहित को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की तूफानी पारी खेलने को लेकर सम्मानित किया गया।
रोहित मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, “हम जो करते आ रहे हैं आगे भी वही करेंगे। मैच से पहले मैंने हर्डल में बात की थी, में निरंतर रूप से चीजें करनी होगी। आज इसका अच्छा उदहारण मिला। हमें आगे भी ऐसा करना है।”
https://www.instagram.com/mumbaiindians/reel/DI0PxstsptU/
रोहित ने इससे पहले वानखेड़े के अपने होमग्राउंड पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फिफ्टी जड़ी थी। 2016 के बाद यह पहला मौका है जब हिटमैन के बल्ले से लगातार 2 अर्धशतक निकले हो।
वहीं रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में 12000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। मुंबई ने इसी के साथ आईपीएल 2025 में जीत का चौका लगाया। मुंबई 9 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है।
मुंबई इंडियंस के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के भी 10-10 अंक है, मगर मुंबई बेहतर नेट रन रेट के चलते इन टीमों से आगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
