द इंडियन व्यू

फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से पेंशनभोगियों को मिली बड़ी राहत : सचिव वी. श्रीनिवास

नई दिल्ली : पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक ने पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है। अब पेंशनभोगी अपने मोबाइल फोन से कभी…

Ragwendra P Singh
November 8, 2025
2 min read
फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से पेंशनभोगियों को मिली बड़ी राहत : सचिव वी. श्रीनिवास

नई दिल्ली : पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक ने पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है। अब पेंशनभोगी अपने मोबाइल फोन से कभी भी और कहीं से भी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।मंत्रालय के अनुसार, वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को नई दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 के तहत आयोजित मेगा शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में 200 से ज्यादा पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाए गए। पंजाब नेशनल बैंक इस अभियान के तहत देशभर के 39 शहरों में 185 जगहों पर ऐसे शिविर आयोजित कर रहा है।01 से 30 नवम्बर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 चलाया जा रहा है। यह अभियान पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा कई संस्थाओं के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिनमें बैंक, इंडिया पोस्ट भुगतान बैंक, पेंशनभोगी संघ, ईपीएफओ, रेल मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, यूआईडीएआई और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय शामिल हैं।मंत्रालय ने बताया कि इस साल अब तक 67.94 लाख डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 40.42 लाख फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से बने हैं। सिर्फ 1 से 5 नवम्बर के बीच ही 25.60 लाख प्रमाणपत्र बने, जिनमें 61 प्रतिशत फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक से बनाए गए। इनमें 90 साल से ज्यादा उम्र के 37 हजार से अधिक और 100 साल से ऊपर के 985 पेंशनभोगी शामिल हैं।शिविर के दौरान वी. श्रीनिवास ने पेंशनभोगियों से बातचीत की। ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक इस डिजिटल सुविधा से बहुत खुश हैं, क्योंकि अब उन्हें बैंक या कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह तकनीक खासतौर पर बुजुर्ग और बीमार पेंशनभोगियों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…