फेनेस्टा ओपन : पार्थसारथी, आकांक्षा और रिद्धि अंतिम 16 में
अपना विजयी सफर जारी रखते हुए शीर्ष वरीय पार्थसारथी अर्जुन मुंधे, आकांक्षा घोष और रिद्धि शिंदे ने बुधवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के लड़कियों के अंडर-16 एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह…
अपना विजयी सफर जारी रखते हुए शीर्ष वरीय पार्थसारथी अर्जुन मुंधे, आकांक्षा घोष और रिद्धि शिंदे ने बुधवार को यहां फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के लड़कियों के अंडर-16 एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पार्थसारिथी ने स्वानिका रॉय को 9-2 से हराया जबकि तीसरी वरीय आकांक्षा ने कीर्तमा रंगिनेनी को 9-2 से हराया। रिद्धि ने उलटफेर करते हुए छठी वरीय आशी कश्यप की सर्विस चार बार तोड़ते हुए 9–4 से जीत के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई।
लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में अनिहा गेविनोला ने सातवीं वरीय इशिता श्रीयाला को 9-5 से हराकर उलटफेर किया जबकि शीर्ष वरीय पद्मा रमेशकुमार ने शुभी शर्मा को 9-3 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

लड़कों के अंडर-16 वर्ग में शीर्ष वरीय प्रकाश सारन ने सक्षम बंसल को 9-8 से हराया जबकि आठवें वरीय तवीश पाहवा ने पुनीत एम को 9-5 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
