द इंडियन व्यू

फेथ हाउस ने जीती काक हाउस ट्रॉफी, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। फेथ हाउस ने मॉडर्न अकादमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर के वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते काक हाउस ट्रॉफी जीत ली। दूसरी ओर पीस हाउस को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। इस समारोह में खेलकूद और…

Ragwendra P Singh
March 28, 2025
1 min read
फेथ हाउस ने जीती काक हाउस ट्रॉफी, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। फेथ हाउस ने मॉडर्न अकादमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर के वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते काक हाउस ट्रॉफी जीत ली। दूसरी ओर पीस हाउस को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। इस समारोह में खेलकूद और सह- पाठ्यक्रमीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

मॉडर्न अकादमी का वार्षिक खेल पुरस्कार समारोह आयोजित

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया सहित विशिष्ट अतिथि डॉ शरद कुमार और लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डॉ आनन्द किशोर पाण्डेय ने सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।

मुख्य अतिथि सुधीर हलवासिया ने अपने सम्बोधन में छात्रों को परिश्रम, अनुशासन और टीम वर्क का महत्व समझाया और उन्हें जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सुनील तुली ने की।

इस दौरान इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण विजेता आस्तिक पाण्डेय और इंटर स्कूल तैराकी चैंपियनशिप 100 मी.फ्री स्टाइल तैराकी में कांस्य पदक विजेता जोया तनवीर की अतिथिगण ने सराहना की। वहीं कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलर्ज़ बैज से सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की प्राचार्या रुपाली पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।