द इंडियन व्यू

फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए डेम्बेले और बोनमती

दोहा : पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) और फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले को फीफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है, जबकि स्पेन और बार्सिलोना की मिडफील्डर आइताना बोनमती ने लगातार तीसरे साल फीफा विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर का…

Ragwendra P Singh
December 17, 2025
1 min read
फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए डेम्बेले और बोनमती

दोहा : पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) और फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले को फीफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है, जबकि स्पेन और बार्सिलोना की मिडफील्डर आइताना बोनमती ने लगातार तीसरे साल फीफा विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया।

 

28 वर्षीय डेम्बेले पीएसजी की ऐतिहासिक पहली चैंपियंस लीग जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में पीएसजी ने इंटर मिलान को 5-0 से हराया। डेम्बेले ने पिछले सीजन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 35 गोल किए, जिनमें से 21 गोल लीग-1 में थे, और वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बने।

 

वहीं, आइताना बोनमती ने चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता। इसके अलावा उन्होंने लगातार तीसरी बार विमेंस बैलन डी’ओर पुरस्कार भी हासिल किया। बोनमती की अगुवाई में बार्सिलोना ने घरेलू स्तर पर ट्रेबल जीता, जबकि स्पेन के साथ उन्होंने चैंपियंस लीग फाइनल और यूरो 2025 फाइनल तक का सफर तय किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।