द इंडियन व्यू

फिल्म 'सरजमीन' का टीजर रिलीज, काजोल के फैंस में एक बार फिर उत्साह

नई दिल्ली : अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मां’ में दमदार परफॉर्मेंस को लेकर खूब सराही जा रही हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसी बीच काजोल की अगली फिल्म ‘सरजमीन’ से…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
1 min read
फिल्म 'सरजमीन' का टीजर रिलीज, काजोल के फैंस में एक बार फिर उत्साह

नई दिल्ली : अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मां’ में दमदार परफॉर्मेंस को लेकर खूब सराही जा रही हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसी बीच काजोल की अगली फिल्म ‘सरजमीन’ से अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 'सरजमीन' को लेकर काजोल के फैंस के बीच एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है।

काजोल की नई फिल्म 'सरजमीन' को लेकर अब एक और बड़ी जानकारी सामने आ गई है। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा हैं। फिल्म 'सरजमीन' 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। इसका पहला वीडियो भी रिलीज किया जा चुका है, जिसमें इब्राहिम और पृथ्वीराज के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और यह कायोज ईरानी का निर्देशन डेब्यू है।------------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…