द इंडियन व्यू

फिल्म 'धुरंधर' ने 18वें दिन कमाए 16 करोड़ रुपये

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के करीब तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। भले ही 18वें दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट दर्ज की…

Ragwendra P Singh
December 23, 2025
2 min read
फिल्म 'धुरंधर' ने 18वें दिन कमाए 16 करोड़ रुपये

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती से टिकी हुई है। रिलीज के करीब तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। भले ही 18वें दिन कलेक्शन में हल्की गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन इसके बावजूद 'धुरंधर' ने ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं, जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने दुनियाभर की कमाई में ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट 'कांतारा: चैप्टर 1' को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

18वें दिन भी कायम रहा 'धुरंधर' का दबदबाबॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर' ने अपने तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एकदिवसीय कमाई जरूर है, लेकिन कुल आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ 18 दिनों में फिल्म ने भारत में 571.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म की नजरें 600 करोड़ क्लब में एंट्री पर टिकी हैं, जो मौजूदा रफ्तार को देखते हुए जल्द पूरी होती दिख रही है।

 

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी रचा इतिहासभारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी 'धुरंधर' का जलवा बरकरार है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 872 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इस आंकड़े के साथ 'धुरंधर' ने श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' (857 करोड़) और 'कांतारा: चैप्टर 1' (852 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इन रिकॉर्ड्स के साथ रणवीर सिंह की 'धुरंधर' अब 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…