द इंडियन व्यू

फिलीपींस ने विश्व कप में बनाई अपनी जगह, एशियाई कप में उज्बेकिस्तान को हराया

एंजेला बियर्ड और जैकलिन साविस्की ने छह मिनट के अंतराल में गोल किए, जिससे फिलीपींस ने महिला एशियाई कप प्लेऑफ में गुरुवार को उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल में जगह पक्की कर ली। महाद्वीपीय चैंपियनशिप से कुल…

Ragwendra P Singh
March 19, 2026
1 min read
फिलीपींस ने विश्व कप में बनाई अपनी जगह, एशियाई कप में उज्बेकिस्तान को हराया

एंजेला बियर्ड और जैकलिन साविस्की ने छह मिनट के अंतराल में गोल किए, जिससे फिलीपींस ने महिला एशियाई कप प्लेऑफ में गुरुवार को उज्बेकिस्तान को 2-0 से हराकर विश्व कप फुटबॉल में जगह पक्की कर ली।

महाद्वीपीय चैंपियनशिप से कुल छह टीमों ने महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करके पहले ही ब्राजील में 2027 में होने वाले महिला विश्व कप के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी।

@afcasiancup

फिलीपींस को क्वार्टर फाइनल में जापान से 7-0 से हार मिली थी। उत्तर कोरिया और ताइवान के बीच खेले जाने वाले मैच का विजेता भी महिला विश्व कप में प्रवेश करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।