फिलाडेल्फिया यूनियन बनाम इंटर मियामी: मेस्सी के दम पर 3-3 का रोमांचक ड्रॉ
दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने खराब दौर से गुजर रहे इंटर मियामी के अपने साथियों के सामने को ‘पेप टॉक (हौसला अफजाई करने वाला संबोधन)’ के जरिये ‘पहले से ज्यादा एकजुट रहने’ की सलाह दी थी। Picture credit: AP ऐसे…

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने खराब दौर से गुजर रहे इंटर मियामी के अपने साथियों के सामने को ‘पेप टॉक (हौसला अफजाई करने वाला संबोधन)’ के जरिये ‘पहले से ज्यादा एकजुट रहने’ की सलाह दी थी।

ऐसे प्रेरक भाषण कभी-कभी काम आते हैं। उनकी टीम ने एमएलएस लीग में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए फिलाडेल्फिया यूनियन को 3-3 की बराबरी पर रोका।
मेस्सी ने इस दौरान 87वें मिनट फ्री किक पर गोल कर मैच में टीम की वापसी करायी। क्वेन सुलिवन के गोल से यूनियन की टीम ने मैच के सातवें मिनट में बढ़त बना ली थी जबकि ताई बारिबो ने मध्यांतर से पहले टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
तादेओ अलेंदे ने दूसरे हाफ में गोल करके इंटर मियामी का खाता खोला लेकिन बारिबो ने मैच के अपने दूसरे गोल से यूनियन को एक बार फिर से दो गोल (3-1) से आगे कर दिया। मेस्सी ने फ्री किक को गोल में बदल कर स्कोर 2-3 किया जबकि स्टॉपेज समय (90+5 मिनट) टेलास्को सेगोविआ के गोल ने टीम के लिए मैच से एक अंक सुनिश्चित कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
