फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में दिखा देशभक्ति का जोश, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिटनेस और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 86वें संस्करण में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों, युवा…

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिटनेस और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 86वें संस्करण में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों, युवा खिलाड़ियों, फिटनेस एंबेसडरों और फिटनेस प्रेमियों समेत हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।प्रतिभागियों ने साइकिलिंग और दौड़ के साथ योग, जुंबा, फिटनेस गतिविधियों और देशभक्ति गीतों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नशामुक्त भारत के लिए सामूहिक संकल्प लिया।विशेष आयोजन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम राइफल्स के जवान भी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने दो किलोमीटर की वार्म-अप दौड़ और पांच किलोमीटर की साइकिलिंग में हिस्सा लिया।विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा रहे युशा नफीस ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस के समारोह के साथ इस तरह के कार्यक्रमों को जोड़ने से सभी में देशभक्ति की भावना जगाने में बहुत मदद मिलती है। चूंकि कल स्वतंत्रता दिवस था और आम जनता में काफी उत्साह है, इसलिए माहौल बहुत अच्छा है। खासकर सभी भारतीयों के लिए यह बहुत अच्छा महसूस होता है, क्योंकि यह अभियान 2024 में शुरू हुआ था और अलग-अलग जिलों से लगभग 40 लाख भारतीय इसमें आकर हिस्सा ले चुके हैं।”2021 में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान शिवानी पवार ने फिट इंडिया अभियान को युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा, “फिटनेस युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है, क्योंकि जब तक हमारा स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा, हम किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसलिए युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए यह सबसे जरूरी है कि हम फिटनेस को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें।”इस अवसर पर पूनम बिष्ट, शशि कला और लालहुमहुमी को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। 2025 विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स में पूनम बिष्ट ने स्वर्ण और शशि कला ने रजत पदक जीता था, जबकि जुडोका लालहुमहुमी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया था।सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक विकास कठेरिया सहित कई अन्य हस्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।पूर्व राज्यसभा सांसद, पत्रकार और लेखक तरुण विजय को फिट इंडिया चैंपियन घोषित किया गया।पूर्व मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा, 1992 एशियन मैराथन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता और 1996 अटलांटा ओलंपिक की मशालवाहक, को फिट इंडिया एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया। छह बार एसजीएफआई स्वर्ण पदक जीत चुकीं योग खिलाड़ी दिव्या अग्रवाल को भी फिट इंडिया एंबेसडर बनाया गया। पूर्व भारतीय वायुसेना पायलट एवं वायुसेना बॉडीबिल्डिंग टीम के पूर्व कप्तान अक्षय चोपड़ा और पोषण विशेषज्ञ एवं फिटनेस प्रशिक्षक टिम्सी बेक्टर को भी सम्मानित किया गया।देशभक्ति गीत, जुंबा और नुक्कड़ नाटक ने बांधा समांकार्यक्रम में ध्यान प्रशिक्षक और सूफी संगीतकार सीए अतुल चावला की विशेष प्रस्तुति ने देशभक्ति के रंग को और गहरा किया। वहीं, राहगिरी की ओर से प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वतंत्रता दिवस और नशामुक्त भारत का संदेश दिया गया। योग जोन में योग के साथ ऊर्जावान जुंबा सत्र आयोजित हुआ। प्रतिभागियों ने बोरी दौड़, हुला हूप और बैडमिंटन जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।तरुण विजय ने कहा, “फिट इंडिया हिंदुस्तान को मजबूत बनाता है। यह आम नागरिकों की जीवनशक्ति को बढ़ाता है, उनमें ऊर्जा और उत्साह भरता है तथा तिरंगे के गौरव और सम्मान की भावना पैदा करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान शुरू करके पूरे हिंदुस्तान को युवाओं की श्रेणी में पहली कतार में खड़ा किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
