फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल : महिला एथलीटों ने लिया हिस्सा, पीएम मोदी के प्रयासों को सराहा
नई दिल्ली। 9 मार्च को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट के जरिए महिला दिवस को सेलिब्रेट किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त…

नई दिल्ली। 9 मार्च को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल इवेंट के जरिए महिला दिवस को सेलिब्रेट किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। यह महिला दिवस को समर्पित एक पिंक साइक्लोथॉन है।
इस इवेंट में भारतीय मुक्केबाज मनीषा मौन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम सब यहां प्रधानमंत्री मोदी के फिटनेस अभियान में हिस्सा लेने आए हैं। भारत इस तरीके से फिट हो रहा है, यह बहुत अच्छी बात है।” मनीषा ने बताया कि यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है, जिससे वे स्वस्थ रह सकते हैं और अपने समय का सही उपयोग कर सकते हैं।
पूर्व टेनिस खिलाड़ी और कोच अंकिता भांबरी ने भी फिट इंडिया अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ी है, खासकर मेट्रो सिटीज में। महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपने परिवार की देखभाल के बाद भी खुद को फिट रखने के लिए समय निकाल रही हैं। अंकिता ने बताया कि जब महिलाएं खुद को फिट रखती हैं, तो उनकी फैमिली भी स्वस्थ रहती है, और तभी समाज में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि फिटनेस के प्रति यह जागरूकता अब हर घर में पहुंच चुकी है, और यह एक सकारात्मक बदलाव है।
युवा मामले और खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीव ने कहा कि भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह स्पोर्ट्स हो, मैनेजमेंट हो या अन्य क्षेत्र। उन्होंने महिला दिवस की सराहना की और कहा कि देश की महिलाएं खेलों में मेडल ला रही हैं और विश्व चैंपियनशिप में भी भाग ले रही हैं। मीता ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया का भी धन्यवाद किया, जिनके नेतृत्व में यह मुहिम चल रही है। उन्होंने सभी महिलाओं को फिट इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बधाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
