'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' में मांडविया का आह्वान- रोज एक घंटा खेल-कूद को दें
नई दिल्ली : केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' के 80वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि…

नई दिल्ली : केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' के 80वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल स्क्रीन से कम से कम एक घंटा निकालकर उस समय को खेल-कूद जैसी गतिविधियों के जरिए अपनी सेहत के लिए समर्पित करें।
इस कार्यक्रम का आयोजन आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 9000 से ज्यादा लोगों ने जुम्बा और योग सत्रों के अलावा कम्युनिटी रन और राइड में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। इसके अलावा आर्ट ऑफ लिविंग, हार्टफुलनेस और ईशा फाउंडेशन के सहयोग से भी साइकिलिंग ड्राइव आयोजित की गई।
केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि सभी नागरिकों के लिए फिटनेस जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य रखा है। किसी भी देश के विकसित राष्ट्र बनने के लिए वहां के नागरिकों का स्वास्थ्य जरूरी है और स्वस्थ रहने के लिए नागरिकों का फिट होना भी जरूरी है। 'संडेज ऑन साइकिल' प्रधानमंत्री के 'फिट इंडिया' अभियान का ही एक हिस्सा है। सभी लोगों को अपने दिल और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दौड़ना या साइकिलिंग करनी चाहिए।
कम्युनिटी फिटनेस राइड की शुरुआत डॉ. मांडविया ने वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ की। उनके साथ श्री सत्य साईं सेवा संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष निमिश गुलाबराय पांड्या, सचिव (खेल) हरि रंजन राव, कॉर्पोरेट मामलों की सचिव दीप्ति मुखर्जी और अन्य मौजूद थे। कम्युनिटी फिटनेस राइड शुरू होने से पहले 'नशा मुक्त भारत' की सार्वजनिक शपथ भी ली गई।
इस इवेंट के बारे में बात करते हुए निमिश पांड्या ने कहा कि फिट इंडिया का मकसद हर भारतीय नागरिक को फिट और सेहतमंद बनाना है, जबकि 'श्री सत्य साई सेवा संगठन' का मकसद है- सबसे प्यार करो, सबकी सेवा करो। इसलिए, 'संडेज ऑन साइकिल' के इस 80वें संस्करण के लिए दोनों संस्थाओं का एक साथ आना एक बेहतरीन मेल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छी आदतें अपनानी चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि एक अच्छे शरीर में ही अच्छा मन और आत्मा बसती है। युवाओं को अपने शरीर का अच्छी तरह से ध्यान रखना चाहिए। यही हमारी भारतीय संस्कृति की नींव भी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
