फिटजी के ऑनलाइन क्लासेज शुरू, क्लासरूम प्रोग्राम अगले माह से, स्टूडेंट्स को ई-मेल भेजकर किया दावा
नई दिल्ली। संकट से उबर रहे 'फोरम फॉर आईआईटी जेईई' (फिटजी) फिर से पूरी तैयारी के साथ क्लासेज शुरू करने जा रहा है। फिटजी ने यह सूचना रजिस्टर्ड हजारों छात्रों को ई- मेल भेजकर दी है। इसमें फिटजी प्रबंधन ने दावा किया है कि…

नई दिल्ली। संकट से उबर रहे 'फोरम फॉर आईआईटी जेईई' (फिटजी) फिर से पूरी तैयारी के साथ क्लासेज शुरू करने जा रहा है। फिटजी ने यह सूचना रजिस्टर्ड हजारों छात्रों को ई- मेल भेजकर दी है। इसमें फिटजी प्रबंधन ने दावा किया है कि ऑनलाइन क्लासेज तुरंत और क्लासरूम प्रोग्राम मई से शुरू कर देंगे। यह ई-मेल 1 और 3 अप्रैल को फिटजी ने भेजे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर के अंत से लेकर और जनवरी 2025 के बीच फिटजी के गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जगहों के सेंटर अचानक बंद हो गए थे।
फिटजी ने ई-मेल संदेश में छात्रों और उनके अभिभावकों से कहा है कि कुछ आंतरिक लोगों और कुछ बाहरी प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों ने षडयंत्र रचकर उनके सेंटर और फिटजी की विश्वसनीयता को चोट पहुंचाने की कोशिश की। यह लोग कुछ समय के लिए वे कामयाब भी हुए। अंततः उनको मुंह की खानी पड़ेगी। फिटजी ने फिर से जोश और तैयारी के साथ आईआईटी में एडमिशन के लिए कोचिंग शुरू कर दी है। फिटजी का यह भी दावा है कि उनके अधिकतर सेंटर पहले की तरह चल रहे है। जो सेंटर आपराधिक साजिश के तहत बंद कराए गए हैं, वे उन्हें भी पुनः शुरू किया जा रहा है।
फिटजी प्रबंधन ने अभिभावकों को यह आश्वस्त कराने की कोशिश की है कि आईआईटी में नामांकन की तैयारी के लिए जिस दक्षता और टूल्स के साथ वे बच्चों को पढ़ाते हैं, इस कोचिंग इंडस्ट्री में कोई नहीं पढ़ता। फिटजी लगभग 30 साल से आईआईटी कोचिंग इंडस्ट्री में है। इस दौरान फिटजी ने कई मुकाम बनाए हैं। सैकड़ों बच्चे हर साल फिटजी से ट्रेनिंग लेकर आईआईटी की प्रतियोगी परीक्षाएं पास करते हैं। फिटजी का नेटवर्क इस समय पूरे देश में फैला हुआ है।
फिटजी के संस्थापक दिनेश कुमार गोयल खुद आईआईटी ग्रेजुएट हैं। वह कहते हैं कि छोटे सेंटर से शुरुआत कर आज फिटजी ग्लोबल सेंटर बन गया है। फिटजी आईआईटी जेईई की कोचिंग में मार्केट लीडर है। मगर इस उपलब्धि के साथ फिटजी के लिए कई चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। उनके शिक्षकों को लालच देकर दूसरी जगह ले जाने, बच्चों के मन में फिटजी को लेकर शंकाएं पैदा करने और फिटजी ब्रांड के खिलाफ मीडिया कैंपेन चलाने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। हर बार फिटजी उससे से बाहर निकला है।
फिटजी के लिए मौजूदा संकट छोटा नहीं है। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों से एक साथ दर्जनों शिक्षक संस्थान छोड़कर जा चुके हैं। कई सेंटर एक साथ बंद हो चुके है। पुलिस केस भी दर्ज हुआ है और फिटजी के कई बैंक खाते भी सील कर दिए गए है।
उन्होंने कहा कि लाख समस्याओं के बावजूद वह बच्चों के भविष्य को अधर में नहीं छोड़ सकते। जिन लोगों ने फिटजी पर भरोसा किया है और अपने बच्चों का फिटजी में एडमिशन कराया है, उन्हें निराश बैठे नहीं देख सकते। फिटजी के पास जो मैथड है, जो तकनीक है, जो मॉड्यूल है वह किसी और के पास नहीं है। फिटजी लगातार अपने परिणाम से विरोधियों को चौंकाता रहा है और आगे भी षडयंत्र को परास्त करता रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
