फातिमा सना शेख संग रोमांस करेंगे आर. माधवन, फिल्म 'आप जैसा कोई' का ऐलान
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर्स आर. माधवन और फातिमा सना शेख जल्द ही फिल्म 'आप जैसा कोई' नामक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। 11 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही 'आप जैसा कोई' एक दिल को छू जाने वाली रोमांटिक ड्रामा…

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर्स आर. माधवन और फातिमा सना शेख जल्द ही फिल्म 'आप जैसा कोई' नामक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। 11 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही 'आप जैसा कोई' एक दिल को छू जाने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें पुराने दौर की मासूम मोहब्बत और आज के रिश्तों की जटिल भावनाएं एक-दूसरे से टकराती हैं। यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि बराबरी और समझदारी पर टिके रिश्ते की तलाश की भावुक यात्रा है।
एक संकोची, परंपरागत संस्कृत शिक्षक के किरदार में आर. माधवन पूरी संवेदनशीलता के साथ नजर आएंगे। फातिमा सना शेख बेबाक फ्रेंच टीचर मधु का किरदार निभा रही हैं, जो जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखती है। जब ये दो बिल्कुल अलग दुनिया वाले लोग टकराते हैं, तो जन्म लेती है एक ऐसी प्रेम कहानी जो सिर्फ दिलों को नहीं जोड़ती, बल्कि आत्म-खोज, परिवार और अपनापन की गहराई में भी उतरती है।
'आप जैसा कोई' का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जो इससे पहले मीनाक्षी सुंदरेश्वर जैसी चर्चित फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है, जो धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल शाखा है। निर्माता करण जौहर, आदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमेन मिश्रा इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।
निर्देशक विवेक सोनी के अनुसार 'आप जैसा कोई' एक ऐसी कहानी है जो उन भावनात्मक दीवारों को गिराने की बात करती है, जिन्हें हम अनजाने में अपने चारों ओर खड़ा कर लेते हैं। यह फिल्म सच्चे रिश्तों में मौजूद झिझक, उलझनों और ईमानदारी को बखूबी दर्शाती है। माधवन और फातिमा ने अपने किरदारों को इतनी संवेदनशीलता और गहराई से निभाया है कि यह कहानी आज के दर्शकों के दिल को छू जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
